अब आते है भारत-तिब्बत और चीन के एतिहासिक संबंधो पर

1. तिब्बत मध्य एशिया के पूर्व में और चीन के दक्षिण में स्थित की उच्च पर्वत श्रेणियों, कुनलुन एवं हिमालय के उत्तर-मध्य-स्थित 16000 फुट की ऊँचाई पर स्थित है| इस तिब्बत राज्य का ऐतिहासिक वृतांत लगभग 7 वी शताब्दी से मिलता है। 8वीं शताब्दी से ही यहाँ बौद्ध-धर्म का प्रचार प्रांरभ हुआ। 1013 ई0 में नेपाल से धर्मपाल तथा अन्य बौद्ध विद्वान् तिब्बत गए। 1042 ई0 में दीपंकर श्रीज्ञान अतिशा तिब्बत पहुँचे और बौद्ध धर्म का प्रचार किया। शाक्यवंशियों का शासनकाल 1207 ई0 में प्रांरभ हुआ।
2. १६४२ में पांचवें दलाई लामा गवांग लोजांग ग्यात्सो ने तिब्बत पर आध्यात्मिक व लौकिक दोनों दृष्टियों से अधिकार कर लिया। उन्होंने तिब्बती सरकार की वर्तमान शासन प्रणाली की स्थापना की जिसे गांदेन फोड्रांग'' कहा जाता है। समूचे तिब्बत के शासक बनने के बाद उन्होंने चीन की ओर रूख किया और चीन से मांग की, कि वह उनकी संप्रभुता को मान्यता दे।